आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: सोने-चांदी के कारोबार में धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पहले तो कारीगर चूना लगाते थे, अब व्यापारी ही एक दूसरे को टोपी पहना रहे हैं। कोतवाली थाने में एक और मामला दर्ज किया गया है। आरोपित भी सराफा का काम करते हैं। 25 लाख रुपये का सोना हड़पने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमे के बाद जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस, चर्च रोड निवासी अनंत शर्मा ने मुकदमा लिखाया है। पुलिस को बताया कि उनकी किनारी बाजार में केवीएस गोल्ड के नाम से फर्म है। उनके पिता की फर्म चौबेजी का फाटक में है। नगला पदी निवासी विजय अग्रवाल और उनके बेटे रजत अग्रवाल व दीपक अग्रवाल उनके यहां से माल लेकर जाते थे। यह भी पढ़ें- Deoria News: नकली सोना गिरवी रख 1.89 लाख ले लिया ऋण, शाखा प्रबंधक पर समेत तीन पर केस समय पर भुगतान कर देते थे। पर्चों के मिलान में पता च...