Agra News: सरकारी गड्ढे में समाई बाइक, बुजुर्ग बाल-बाल बचे
आगरा, अगस्त 26 -- Agra News: धूलियागंज स्थित धोबीपाड़ा में बीती रात सरकारी गड्ढे में बाइक समा गई। करीब ही घाट पर सो रहे बुजुर्ग छोटेलाल बाल-बाल बचे। उनकी घाट के पास जमीन धंसी और बड़ा गड्ढा हो गया। मकान में भी दरारें आई हैं। यह गिरासू स्थिति में पहुंच गया है। दक्षिण विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल बुधवार को साथियों समेत पहुंचे। उन्होंने गड्ढे का पूजन किया। सलामती की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि धूलियागंज के अलावा मोती कटरा, कर्मयोगी रोड, कमला नगर, फाउंड्री नगर समेत कई इलाकों में सड़क धंसने और गड्ढे होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सपा नेता सतीश चाहर ने कहा कि भाजपा सरकार और नगर निगम ने आगरा को स्मार्ट सिटी की बजाए नरक सिटी बना दिया है। गड्ढा पूजन से वह स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.