Agra News: समय पर जोड़ों की देखभाल से टल सकता है प्रत्यारोपण: डॉ.विभांशु जैन
आगरा, सितम्बर 5 -- Agra News: आगरा विकास मंच द्वारा दिव्यांग सेंटर 117, जयपुर हाउस में हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के बाद तीन मरीजों को जोड़ प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि डॉ.विभांशु जैन द्वारा चयनित मरीजों का घुटना प्रत्यारोपण लागत मूल्य पर कराया जाएगा। इससे जरूरतमंद मरीजों को उपचार में आर्थिक राहत मिलेगी। डॉ.विभांशु जैन ने कहा कि यदि समय रहते जोड़ों का ध्यान रखा जाए और जीवनशैली में आवश्यक सुधार किए जाएं तो जोड़ों के प्रत्यारोपण की आवश्यकता को काफी हद तक टाला जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम और संतुलित आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। डॉ.जैन ने जोड़ों ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.