Agra News: सब जूनियर बालक एथलेटिक्स का ट्रायल आज
आगरा, अक्टूबर 11 -- Agra News: 15 से 16 अक्तूबर तक प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 12 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से और मंडलीय ट्रायल 12 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है। ट्रायल में वही बालक प्रतिभाग कर सकते हैं जिनका जन्म 17 सितंबर 2010 से 16 सितंबर 2012 के मध्य हुआ हो। प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी जन्मतिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित 12 अक्तूबर को सुबह 9 बजे एकलव्य स्टेडियम पहुंचें। यह भी पढ़ें- Agra News: सीनियर पुरुष फुटबॉल ट्रायल स्टेडियम में आज यह भी पढ़ें- Agra News: सबजूनियर बालक एथलेटिक्स ट्रायल 12 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.