Agra News: सबजूनियर बालक बास्केटबॉल ट्रायल आज स्टेडियम में
आगरा, सितम्बर 7 -- Agra News: 11 से 14 सितंबर तक प्रदेशीय समवय सबजूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता आजमगढ़ में खेली जाएगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 8 सितंबर को और मंडलीय ट्रायल 9 सितंबर को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है। सबजूनियर बालक बास्केटबाल ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 8 सितंबर को सुबह 11 बजे अपने जन्मतिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, पर बास्केटबॉल कोच मनीष कुमार वर्मा सये संपर्क करें। यह भी पढ़ें- जिले के 18 खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.