आगरा, नवम्बर 7 -- Agra News: छावनी क्षेत्र में कूड़ा उठाने में अनियमितताओं की शिकायतों का संज्ञान लेकर छावनी परिषद सीईओ ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। संबंधित फर्म को नोटिस थमाकर तत्काल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की हिदायत दी। दिवाली के त्योहार पर छावनी में कूड़ा करकट न उठने को लेकर परिषद ने निजी फर्म को कारण बताओ नोटिस थमा दिया । इसके बाद फर्म बिना कोई देरी किए क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने में जुट गई। सड़क किनारे बने अवैध डलाबघरों से दिन दो बार कूड़ा उठाया जा रहा है। वहीं भीड़ भाड़ वाले इलाके बाजार आदि में दो बार सफाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: दीपावली पर रात में भी उठेगा कूड़ा, सफाई कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त भुगतान गली मोहल्लों में सफाई कर्मचारी झाड़ू लग...