आगरा, अक्टूबर 3 -- Agra News: पटियाली क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने प्रशासन के द्वारा आश्वासन मिलने के बाद भूख हड़ताल स्थगित कर दी है। एसडीएम ने उन्हें जूस पिलाकर भूख हड़ताल स्थगित करवाई। शुक्रवार को पटियाली में स्वतंत्रता सेनानी शहीद महावीर सिंह की प्रतिमा के समक्ष पटियाली क्षेत्र की मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू की। धरना व प्रदर्शन स्थल पर उनके समर्थक भी मौजूद थे। एसडीएम सुशांत सांवरे व सीओ अमित कुमार भूख हड़ताल की सूचना पर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों व सपा प्रवक्ता के बीच समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Gridih News: 17 दिनों से जारी धरना एसडीओ से हुई वार्त्ता के बाद समाप्त एसडीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों ...