Agra News: सपा के पीडीए जनसंवाद में नौकरियों में भागीदारी पर जोर
आगरा, अगस्त 22 -- Agra News: शहर के चामुंडा मंदिर के निकट आयोजित समाजवादी पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा व अतिपिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों में भागीदारी पर फोकस रहा है। सपा नेताओं ने सरकारी नौकरियों में भागीदारी सुनिश्चित करने की भी मांग की। शुक्रवार को मुख्य अतिथि व सपा के प्रदेश सचिव विनोद सविता ने कहा कि अब समाज किसी का पिछलग्गू नहीं रहेगा। सविता से लेकर लोनिया, प्रजापति, दिवाकर, बाल्मीकि, बंजारा समाज व कम संख्या वाली जातियों का कोर्ट में एक भी जज नहीं हैं। विश्वविद्यालय में एक भी कुलपति नहीं बनाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में सविता व कमजोर समाज का एक भी अधिकारी तैनात नहीं किया गया है। डीएम, एसपी की तो बात ही छोड़िए जिलों में तैनात थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी भी इन समाज से नहीं बनाए गए हैं। भाजपा सबका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.