Agra News: सदर बाजार मेट्रो साइट से लाखों का सामान चोरी
आगरा, सितम्बर 5 -- Agra News: सदर बाजार में मेट्रो निर्माण साइट से चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सिक्योरिटी इंचार्ज आलोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार जीत सिंह स्टेडियम और सदर बाजार मेट्रो स्टेशन के बीच निर्माण स्थल से करीब पांच टन सरिया, 480 से 500 बिगनट (बोल्ट), 20 जैक, 35 बेस जैक, 15 वेलर, 200 टाई रॉड, 10 एलईडी लाइट और करीब एक हजार मीटर केबल चोरी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.