आगरा, सितम्बर 2 -- Agra News: उत्तर विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से स्वीकृत बिचपुरी रोड स्थित राहुल नगर में वर्मा डेरी वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास पार्षद रवि करोतिया ने नारियल फोड़कर किया। यह सड़क इस वार्ड की बहुप्रतीक्षित सड़क थी जिसके बनने से हजारों की संख्या में क्षेत्रीय निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.पार्थसारथी शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, क्षेत्रीय पार्षद रवि करोतिया, पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह, पार्षद निरंजन सिंह कैम, पूर्व पार्षद दीपक अग्रवाल, जुगल किशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...