Agra News: सड़क किनारे से हटेंगे कूड़े के बड़े डलाबघर, मुख्य प्लांट पर पहुंचाएंगे कचरा
आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर पालिका ने नई कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत शहर के प्रवेश मार्गों पर बने कूड़े के बड़े डलाबघरों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाएगा। अब शहर का कूड़ा एकत्र कर बड़े वाहनों के माध्यम से जिले के मुख्य कूड़ा प्रबंधन केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि मुख्य सड़कों और प्रमुख मार्गों पर कूड़े के डलाबघर नहीं होने चाहिए। कई स्थानों से पूर्व में ही डलाबघर हटाए जा चुके हैं। अब इसी क्रम में नगर पालिका ने नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कचरा संग्रहण और परिवहन की कार्ययोजना तैयार की गई है, ताकि शहर में कहीं भी खुले में कूड़ा जमा न रहे।नई व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.