आगरा, जुलाई 21 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में नदरई के समीप पुल से एक युवक हजारा नहर में कूद गया। आसपास के धकेल संचालकों ने युवक को छलांग लेते हुए देखा तो पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मौके पर मिली संबंधित युवक की पॉलिथीन से मोबाइल निकालकर परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजन भी आ गए। फ्लड यूनिट ने नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवक के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन परेशान हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह नदरई पर पुल के बीचोबीच से एक युवक के हजारा नहर में छलांग लगाने की जानकारी मिली। यह भी पढ़ें- Agra News: हजारा नहर में कूद गया युवक, तलाश शुरू सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र मय पुलिस बल के पहुंच गए। पुलिस ने युवक द्वारा छोडे गए थैले की तलाशी ली तो उसमें कपड़े, मोबाइल आदि मिला...