आगरा, जुलाई 8 -- Agra News: क्षेत्र के ग्राम नगला सहजन में बुधवार रात सगाई समारोह के बाद बची हुई आतिशबाजी में अचानक आग लगने से छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पटियाली कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। ग्राम नगला सहजन निवासी रिंकू पुत्र रूम सिंह की सगाई का कार्यक्रम आयोजित था। लड़की पक्ष कायमगंज से समारोह में शामिल होने आया था। सगाई की रस्में पन्न होने के बाद लड़की पक्ष वापस लौट गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बची हुई आतिशबाजी एक स्थान पर रखी हुई थी। इसी दौरान आग की चिंगारी आतिशबाजी तक पहुंच गई, जिससे एक साथ आतिशबाजी चलने लगी। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने और आतिशबाजी को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान कई लो...