Agra News: संस्कृति माह में लगाए फलदार और छायादार पौधे
आगरा, अगस्त 8 -- Agra News: भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा की ओर से संस्कृति माह के तहत विक्टोरिया पार्क स्थित गुलाब बाड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य एडवोकेट बसंत गुप्ता और प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मगोपाल मित्तल रहे। कार्यक्रम प्रभारी संजय गिरिधर, चंद्रप्रकाश राठौर और राजू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति के अनुरूप प्रकृति संवर्धन और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश देना है। इस दौरान जामुन, नींबू और अमरूद के फलदार पौधे लगाए गए। पर्यावरण को शुद्ध और शीतल रखने वाले नीम और शीशम के पौधे भी रोपे गए। इस अवसर पर सुनील तिवारी, अमरीश बंसल, रामू गुप्ता, वर्षा चौधरी, निशा चौधरी, पप्पू चौहान और मनोज दीक्षित आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: संत गुरु कबीर दास आश्रम में रोपे फलदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.