आगरा, अक्टूबर 14 -- Agra News: आगरा रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं की पहचान एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से आगरा कैंट और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशनों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीआरएम गगन गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में यात्रियों को स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित पृथक्करण करने तथा निर्धारित कूड़ेदानों का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों की सहभागिता और सहयोग देने की अपील की गई। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा बायोगैस संयंत्र, कम्पोस्टिंग सुविधाओं, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी वेस्ट-टू-एनर्जी व्यवस्था तथा प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों जैसी उपलब्ध अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं की पहचान एवं उनकी स्थापित और वास्तविक उपयोग क्षमता के आकलन पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ...