आगरा, सितम्बर 21 -- Agra News: शहर में सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने को नगर निगम ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने संजय प्लेस से लेकर साईं की तकिया होते हुए ईदगाह बस स्टैंड तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, ठेल और धकेल जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों से करीब 25 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम की टीम के पहुंचते ही सड़क और फुटपाथ पर अस्थायी रूप से दुकानें और अन्य सामान लगाकर कब्जा करने वालों में खलबली मच गई। टीम ने सार्वजनिक मार्ग और फुटपाथ को बाधित कर रहे सामान को हटवाया तथा कई काउंटर व ठेल-धकेल जब्त कर लिए। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थान पर कब्जा न करने की चेतावनी भी दी। अभियान के दौरान...