Agra News: संजय प्लेस कपड़ा मार्केट की छत से गिरा युवक, मौत
आगरा, जुलाई 27 -- Agra News: संजय प्लेस स्थित कपड़ा मार्केट रात को नशेबाजों का अड्डा बन जाता है। रविवार की रात एक युवक तीसरी मंजिल से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले को खुदकुशी का बता रही है। घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि कपड़ा मार्केट के चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां 35 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा था। युवक ने धारीदार शर्ट, जींस और चप्पल पहन रखी थीं। सिर पर गमछा बंधा था। तलाशी के दौरान युवक की जेब में करीब 200 रुपये निकले। कोई पहचान पत्र और मोबाइल नहीं था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय प्लेस चौकी प्रभारी ने जांच के बाद अधिकारियों को बताया कि कपड़ा मार्केट में सभी दुकानें नहीं खुलतीं। कई दुकानें बंद रहती हैं। मार्केट में आने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.