Agra News: संगीत की मधुर धुनों पर भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
आगरा, अगस्त 22 -- Agra News: गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 13 अगस्त से चल रहे 16 दिवसीय शांतिनाथ विधान का दसवां दिन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
धार्मिक गतिविधियाँ दसवें दिन मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। विधान के मध्य सौभाग्यशाली भक्तों द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ एवं अन्य तीर्थंकरों की आराधना करते हुए विधान की विभिन्न धार्मिक क्रियाएं विधि-विधानपूर्वक संपन्न कीं। विधान के दौरान संगीतमय भक्ति, मंगल आरती, भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भक्ति गीतों और मधुर धार्मिक संगीत से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते हुए नृत्य करते नजर आए और भगवान के चरणों में अपनी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.