Agra News: श्री शीतलनाथ मंदिर में शांतिनाथ महामंडल विधान का समापन
आगरा, अगस्त 29 -- Agra News: गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 16 दिवसीय पंचम वर्ष श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का समापन हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर धार्मिक जयकारों से गूंज उठा। महायज्ञ के बाद श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। मंदिर व्यवस्थापक सुभाष जैन ने बताया कि भगवान शीतलनाथ की कृपा और समाज के सामूहिक सहयोग से आयोजन 16 दिनों तक धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। आने वाले समय में अन्य कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में जैन दर्शन मित्र मंडल, सौरव सागर महिला मंडल, वरिष्ठ पुजारी विजेंद्र कुमार जैन, प्रमोद जैन, रविंद्र जैन, समस्त पुजारीगण और राकेश जैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.