Agra News: श्री महालक्ष्मी मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा
आगरा, अगस्त 17 -- Agra News: श्रीदेवी जी ट्रस्ट एवं श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में शिवालय के जीर्णोद्धार के उपरांत शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार संग संपन्न हुई। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विगत तीन दिनों से मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चल रहा था। पूरे परिसर में मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भोलेनाथ के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्राण-प्रतिष्ठा के अंतिम दिवस भगवान शिव के साथ माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय एवं भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन एवं परिक्रमा कराई गई। इसके पश्चात भगवान महादेव एवं शिव परिवार का पंचामृत अभिषेक किया गया। वैदिक आचार्यों द्वारा विधि-विधान से हवन एवं पूजन संपन्न कराया गया और भगवान शिव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.