आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: मोतिया की बगीची निकट वाटर वर्क्स स्थित प्राचीन श्रीमन पूर्णा देवी मंदिर पर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 11 अक्टूबर से किया जा रहा है। गुरुवार को गोर्वधन पूजा के बारे में बताया गया जिसे सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। इसके बाद गोवर्धन पूजा की गई। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद भक्त भक्ति में झूम उठे। वृन्दावन धाम वाले पं भगवती प्रसाद शास्त्री भक्तों को कथा का रसपान दोपहर दो से पांच बजे तक करा रहे हैं। कथा का समापन 18 अक्टूबर को होगा। प्रतिदिन नवदुर्गा सरस्वती पाठ और फूल बंगला का आयोजन किया जा रहा है। पुजारी बृजमोहन भगत ने बताया कि शुक्रवार को रुक्मिणी विवाह सहित कई अन्य कथा का वर्णन किया जाएगा। उन्होंने भक्तों से कथा सुनकर पुण्य लाभ प्राप्त करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...