आगरा, सितम्बर 14 -- Agra News: शहर कोतवाली परिसर में सोमवार को कोतवाली प्रभारी जगदीशचंद्र ने आयोजकों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव में मूर्ति स्थापना से लेकर प्रतिमा के विसर्जन तक बरती जाने वाली सावधानी बताईं, साथ ही गणमान्य लोगों से सुझाव भी मांगे। इंस्पेक्टर ने सभी आयोजकों को गणेश प्रतिमा स्थापना, भजन संध्या के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, आयोजन को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ संपंन करने के लिए कहा। मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा घाट पर गहरे पानी में न जाने, सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए। आयोजकों को आयोजन को परंपरागत एवं निर्धारित रीति-रिवाजों के अनुरूप संपन्न कराने, नई परंपरा शुरू नहीं करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj...