Agra News: श्रीगंगा सभा महामंत्री ने बच्चों को वितरित किए छाते
आगरा, सितम्बर 1 -- Agra News: तीर्थ नगरी सोरों में समाजसेवा और जनहित के कार्यों को समर्पित श्री गंगा सभा के महामंत्री ओम दर्शन शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को बारिश से बचाव के लिए छाते वितरित किए हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों, शिक्षकों व रसोइया को 750 छात वितरित किए हैं। सोरों के सहावर गेट, गंगा गली, बदरिया, मढ़ई सराय, उपाध्यान तथा काशीराम आवास कॉलोनी स्थित प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में छाते वितरित किए गए। इसके साथ ही नगर के विभिन्न मठ-मंदिरों में भी छाते पहुंचाए गए। शिक्षक नगेंद्र शर्मा ने कहा कि बारिश के मौसम में बच्चों और विद्यालय स्टाफ को छाते की आवश्यकता रहती है। छाता वितरण के दौरान शैलेंद्र महेरे, मोहन पश्नावत, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.