आगरा, नवम्बर 14 -- Agra News: भक्ति, श्रद्धा और समर्पण के भावों के साथ आगरा किला के सामने स्थित राम हनुमान मंदिर में रामलीला कमेटी के सहयोग से अन्नकूट प्रसादी महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम की आरती और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। मंदिर परिसर श्रीराम और हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अन्नकूट का भोग अर्पित कर प्रसादी वितरण करना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और समानता का संदेश देने का माध्यम भी है।महोत्सव में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, डॉ. रंजना बंसल, अजय गर्ग, राजू यादव और नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल ने...