Agra News: शिविर में 98 मरीजों ने कराया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: रोजर फाउंडेशन की ओर से रविवार को देव नगर खंदारी स्थित जन औषधि केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें कुल 98 मरीजों का परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को जांच के बाद परामर्श प्रदान किया। स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण के दौरान अधिकांश मरीज नाक, कान, गला, हड्डी रोग, खांसी-जुकाम, त्वचा और पेट संबंधी समस्याओं से ग्रसित पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया। जरूरत के अनुसार दवाइयां लिखीं। फाउंडेशन की अध्यक्ष दलवीर कौर ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कॉर्पोरेट मानव संसाधन प्रमुख महेश गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को इसी प्रकार का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.