आगरा, जुलाई 18 -- Agra News: सेंट पीटर्स कॉलेज में शनिवार को 'बाल संसद गठन' का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा चौथी और पांचवीं के छात्रों की छात्र संसद का गठन किया गया।समारोह में नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को ध्वज और सैश प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें छात्र शिवाश अग्रवाल को 'प्राइम मिनिस्टर', गियांश कृष्ण गुप्ता को 'डिप्टी प्राइम मिनिस्टर', मो.आरिश शम्शी को 'स्पीकर', अनय गौतम को 'कैबिनेट सेक्रेटरी' और शिवाय तिवारी को 'स्पोर्ट्स कप्तान' चुना गया। चारों सदनों और विभिन्न कक्षाओं के प्रतिनिधियों को भी उनके कार्यभार सौंपे गए। ​प्रधानाचार्य फादर डॉ.ऑलिविन पिंटो ने सभी छात्रों को पद, गोपनीयता और अनुशासन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ ड...