Agra News: शिवदत्त गुप्ता के नेत्रों से दो जिंदगियां होंगी रोशन
आगरा, जुलाई 22 -- Agra News: फिरोजाबाद निवासी 77 वर्षीय शिवदत्त गुप्ता (नसीरपुर वाले) के निधन के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। पुत्र संजय गुप्ता और राजीव गुप्ता ने श्री बजाजा कमेटी के संजीव गुप्ता से संपर्क कर नेत्रदान की प्रक्रिया शुरू कराई। कमेटी की टीम एसएन मेडिकल कॉलेज के आई बैंक की चिकित्सकों के साथ फिरोजाबाद पहुंची। आई बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसलर दीपक शर्मा ने सफलतापूर्वक कॉर्निया प्राप्त किए। इनसे दो दृष्टिबाधित लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महासचिव राजीव अग्रवाल, प्रभारी विष्णु जैन, नंदकिशोर गोयल ने लोगों से नेत्रदान अभियान के साथ जुड़ने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नेत्रदान जागरुकता अभियान को जन-जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.