Agra News: शिक्षा व्यवस्था में सुधार को मार्च निकाल रहे लोगों पुलिस ने रोका
आगरा, सितम्बर 14 -- Agra News: शहर के सोरों गेट पर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर पार्क में शिक्षा व्यवस्था को लेकर धरना दे रहे लोगों को पुलिस ने मार्च निकाले से रोक दिया। पुलिस के अनुसार धरना दे रहे लोगों ने प्रशासन से मार्च निकालने की अनुमति नहीं ली थी। जनपद में इस समय शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बीएनएस की धारा 163 लागू है। रविवार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर धरना दे रहे हरवीर सिंह भारतीय ने डा. आंबेडकर पार्क से शहर के गांधी मूर्ति तक मार्च निकालने की बात कही थी। रविवार की दोपहर जब धरना दे रहे लोग जैसे ही मार्च निकालने के लिए चले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने बेरीकेडिंग कर मार्च करने निकले लोगों को रोका। जिसके बाद मार्च निकाल रहे लोग बेरीकेडिंग के पास धरना पर बैठ गए। शहर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने मार्च निकाल रहे लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.