आगरा, सितम्बर 2 -- Agra News: सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब प्रयास द्वारा विजयनगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पुनर्निर्मित वातानुकूलित एवं भव्य भवन का निर्माण कर उसे विद्यालय परिवार को समर्पित किया गया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के लोकार्पण समारोह में शिक्षा, सेवा और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब के पूर्व अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरएन वर्मा, संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल, संस्थापक सचिव विनीत खेरा, पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल, नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, स्कूल के प्रबंधक किशोरी श्याम गोयल, कोषाध्यक्ष भविष्य अग्रवाल, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप ...