Agra News: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर मंथन
आगरा, नवम्बर 14 -- Agra News: विद्या भारती के राष्ट्रीय महामंत्री देशराज शर्मा के मार्गदर्शन में विद्या भारती ब्रज प्रांत की पांच समितियों के 38 पदाधिकारियों की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर में हुई। तीन दिवसीय प्रवास (12 से 14 नवंबर) के दौरान आयोजित बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की भूमिका, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन मंत्री हरिशंकर, प्रो. प्रभास्कर राय, यशवीर सिंह और हरवीर सिंह सहित विभिन्न समितियों के 38 पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन में अमित अग्रवाल, अमित चतुर्वेदी, अरविंद मिश्रा, सुनील चौधरी, नवनीत गोलछा, अमित गौड़, रजनी गुप्ता, पूनम पांडे, ज्ञानेंद्र तिवारी, किशन सारस्वत, राहुल चौधरी और शक्तिमान का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.