आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: आवास विकास कॉलोनी सेक्टर तीन स्थित वीएस प्लाजा की कोचिंग में शिक्षक ओमप्रकाश यादव की हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्यारे ने शिक्षक पर बेरहमी से नौ प्रहार किए थे। उनका सिर्फ गला ही नहीं काटा गया, बल्कि गर्दन, चेहरा, कान, छाती, पेट और जांघ पर भी घाव किए गए थे। पुलिस का मानना है कि उनकी हत्या सोमवार रात को ही कर दी गई थी। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 13 निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश यादव मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले थे। वह शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज में गणित के शिक्षक थे और कोचिंग भी चलाते थे। पुलिस की जांच में पता चला कि वह कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों को अलग-अलग बैच में पढ़ाते थे। सोमवार को स्कूल से वह घर जाने के बजाय सीधे कोचिंग पहुंचे थे। द...