Agra News: शिक्षक ताले लगवाकर चले गए, बंद रह गई मासूम छात्रा, वीडियो वायरल
आगरा, जुलाई 8 -- Agra News: सहावर क्षेत्र के खितौली गांव के परिषदीय विद्यालय में मंगलवार को आठ साल की बालिका स्टाफ की लापरवाही के चलते स्कूल के कमरे में बंद हो गई। स्कूल समय के बाद घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने बेटी की तलाश शुरू की। तलाशती हुई मां विद्यालय पहुंची तो विद्यालय के कमरे में बालिका के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद प्रधान को जानकारी दी और विद्यालय के कमरे का ताला खुलवाकर बालिका को कमरे से बाहर निकाला। कई घंटे तक अकेले कमरे में बंद रहने की वजह से बालिका डरी सहमी दिखाई दी। परिजनों ने बालिका को गले लगा लिया और घर ले गए। यह भी पढ़ें- क्लास में सो गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर ताला लगाकर घर चले गए टीचर; पूरा स्टाफ सस्पेंड घटनाक्रम के मुताबिक स्कूल के अवकाश के बाद भी जब बेटी घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने गांव की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.