आगरा, अगस्त 8 -- Agra News: जिला अस्पताल में तैनात नर्सिंग ऑफिसर ने एक कर्मचारी पर गली गलौज और एससीएसटी के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पंकज कुमार निवासी कोटली बगीची की तहरीर पर रकाबगंज पुलिस ने आरोपित कर्मचारी सत्य प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को प्राप्त तहरीर के अनुसार पंकज कुमार जिला अस्पताल आगरा में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि 20 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे ताजमहल डिस्पेंसरी में कार्यरत सत्य प्रकाश ने पीड़ित के साथ गली गलौज की। शिकायत वापस न लेने पर बर्बाद करने की धमकी दी। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए एससीएसटी के झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...