Agra News: शास्त्रीपुरम हाइट्स में सुरक्षा को लगेंगे सीसीटीवी और बूम बैरियर
आगरा, अक्टूबर 19 -- Agra News: आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शास्त्रीपुरम हाइट्स के निवासियों की सुरक्षा को पूरी तरह पुख्ता करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। शास्त्रीपुरम हाइट्स के टावरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और चिंताओं का संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एडीए द्वारा आधिकारिक तौर पर टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे जल्द ही योजना पर धरातल पर काम शुरू हो जाएगा। प्राधिकरण की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत शास्त्रीपुरम हाइट्स परिसर के चप्पे-चप्पे पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, योजना में शामिल सभी 17 लिफ्टों में भी सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे टावरों के भीतर और बाहर हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा सकेगी और किसी भी अप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.