Agra News: शासन तक पहुंचा फर्जी एनओसी प्रकरण
आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: विकास प्राधिकरण में हुआ फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र का अब शासन तक पहुंच गया है। इस मामले में शासन ने विप्रा और प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। एडीए में नजूल की फर्जी एनओसी लगाकर मानचित्र स्वीकृत कराकर कोतवाली क्षेत्र में चार मंजिला इमारत का निर्माण कर लिया गया था। हैरत की बात यह थी फर्जी एनओसी पर एडीए ने आवासीय मानचित्र स्वीकृत किया और वहां एडीए के इंजीनियरों की मिलीभगत से व्यवसायिक निर्माण कर लिया था। इस मामले में जांच चल ही रही थी, एक दूसरा मामला धाकरान क्षेत्र का प्रकाश में आ गया है। यहां भी फर्जी एनओसी के आधार पर मानचित्र स्वीकृत कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.