Agra News: शारदीय नवरात्रि: भक्तों ने की देवी के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा
आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: शारदीय नवरात्र में घरों व मंदिरों में भक्त देवी की आराधना व पूजा अर्चना में लीन नजर आ रहे हैं। रविवार को देवी के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना के लिए शहर के चामुंडा मंदिर में हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए उमड़े। सोरों के गांव भोगपुर में स्थित देवी मंदिर में भी आस-पास के जनपदों से पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को शहर के चामुंडा मंदिर में भक्तों की भीड़ नजर आई। मंदिर में देवी के दर्शन करने के बाद हवन कुंड में भक्तों ने आहुति देकर देवी की आरती की। मंदिर में शाम के समय भव्य आरती का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने शामिल होकर परिवार में शांति, सुख व समृद्धि की कामना की। सोरों के बटुकनाथ देवी मंदिर, गमा देवी माता मंदिर पर भी भक्तों ने पूजा अर्चना की है। सोरों के गांव भोगपुर में नवरात्रि के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.