Agra News: शादी से पहले युवती की फोटो एडिट कर रिश्ता तुड़वाया
आगरा, जुलाई 11 -- Agra News: एकता क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी को परेशान करने और शादी से पहले फोटो एडिट कर बदनाम करने और शादी का रिश्ता तुड़वाने का आरोन लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता मथुरा के एक गांव में तय किया था। पांच जुलाई को गोद भराई की रस्म पूरी हुई। आरोप है कि दहतोरा निवासी निवासी मनोज जो गांव के एक व्यक्ति का रिश्तेदार है। बेटी का पीछा कर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। बेटी की शादी होने की जानकारी पर आरोपित ने बेटी के फोटो एडिट कर मंगेतर पक्ष को भेज दी और अपशब्द कहे। इसके चलते तय हुआ विवाह टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने परिवार को जान से माने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने तहरीर देकर मुकदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.