आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: रोटरी क्लब ऑफ कासगंज एलिट्स ने प्यास मुक्त अभियान के तहत शहर के बिलराम गेट इलाके में आमजन की सुविधा के लिए एक शीतल पेयजल टैंक स्थापित किया है। यहां संगठन के पदाधिकारियों ने राहगीरों को शीतल जल भी वितरित किया। साथ ही अन्य संगठनों को भी समाज सेवा के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप साहू ने बताया कि रोटरी क्लब मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। इसी भावना के साथ प्यास मुक्त अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान क्लब के रोटेरियन शैलेष गुप्ता, सचिव नीतेश कावरा, कोषाध्यक्ष सचिन राठी, अंकित वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय, महावीर सिंह, कृष्णकांत गुप्ता, आकाश साहू, प्रेरित अग्रवाल, सुमित वार्ष्णेय, नवीन सक्सेना, रोहित अग्रवाल, अस्तित्व शर्मा, वरुण पाठक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन...