Agra News: शहर में नगर पालिका ने अवैध दुकानें ढहाकर जमीन कराई कब्जा मुक्त
आगरा, अगस्त 4 -- Agra News: शहर के नदरई गेट पुरानी चुंगी के समीप स्थित पालिका की जमीन मंगलवार को कब्जा मुक्त कराई गई। जमीन पर बनाई गईं दुकानों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। साथ ही कब्जाधारक को सख्त चेतावनी भी दी गई कि उसने दुबारा कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका परिषद कासगंज के अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में मंगलवार को शहर के नदरई गेट पुरानी चुंगी इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान ईओ की मौजूदगी में पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों ने जांच पड़ताल की। पुरानी चुंगी स्थित ट्यूबेल नंबर नौ पर करीब 50 गज पालिका की जमीन पर कब्जा मिला। इस जमीन पर शब्बीर अली नाम के व्यक्ति ने दुकानें बना ली थीं। ईओ के निर्देशन में अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से संबंधित दुकानों को ढहा दिया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.