Agra News: शहर कोतवाली पुलिस ने बाजार में किया पैदल गश्त
आगरा, अगस्त 26 -- Agra News: रक्षाबंधन समेत आगामी अन्य त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार की देर शाम शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने तहसील रोड, मेन बाजार, बारहद्वारी, सर्राफा बाजार, गंदा नाला, नदरई गेट, गांधी मूर्ति, मालगोदाम चौराहा, बस स्टैंड, बिलराम गेट चौराहा सहित प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के माध्यम से उन्होंने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.