Agra News: शहर के माँ हुल्का महारानी मन्दिर पर अषाढ़ मेला शुरू
आगरा, जुलाई 15 -- Agra News: शहर के प्राचीन माँ हुल्का महारानी मन्दिर पर अषाढ़ मेले का बुधवार को शुभारंभ हुआ। भक्तों ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर माँ हुल्का की आराधना की I सोरों से आए पंडित दिलीप वशिष्ठ ने हवन कराया। इस दौरान काफी श्रद्धालु उमड़े। मेला का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी और टीएसआई लक्ष्मण सिंह ने नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि मेले संस्कृति की पहचान हैं, मेले हमें विरासत में मिले हैं, जिन्हें सदैव विधि-विधान पूर्वक आयोजित करते रहने चाहिए।इस दौरान टी एस आई लक्ष्मण सिंह ने मां भगवती की ज्योति प्रज्वलित की एवम समाजसेवी हरिओम शर्मा ने महामाई को चुनरी उड़ा कर महारानी का आशीर्वाद लिया। मेले में प्रेम नारायण पंण्डा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मां हुल्का महारानी दरबार के महत्व को बताते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.