आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: यातायात पुलिस ने शहर के ठंडी सड़क, बिलराम गेट इलाके में रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यातायात प्रभारी ने सड़क के फुटपाथ पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया। फुटपाथ पर रखा दुकानों का सामान भी हटवाया। दुकानदारों से वाहनों का आवागमन बेहतर बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शहर के ठंडी सड़क इलाके से वाहनों का अधिक आवागमन रहता है। इसकी वजह से भीड़भाड़ बनी रहती है। स्कूल समय में अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। विद्यार्थियों को भी आवागमन में दिक्कतें होती हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: शहर में जाम व अतिक्रमण से निबटेगा संयुक्त धावा दल इसकी वजह से रविवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया है। उन्होंने बताया कि बिलराम गेट चौराहा से छर्रा र...