Agra News: शराब पीकर घूमने व बिक्री के विरोध में तबालपुर पर प्रदर्शन, लगाया जाम
आगरा, जुलाई 2 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में बाईपास रोड पर स्थित तबालपुर गांव पर शराब की बिक्री के विरोध में गुरुवार को ग्रामीण व महिलाओं ने प्रदर्शन किया। अचानक प्रदर्शन से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए और लोगों से बातचीत की। लोगों ने शराब पीकर हरकतों को लेकर आ रहीं दिक्कतों के बारे में बताया। पुलिस और आबकारी टीम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन जाम खुलवाया, इसके बाद ही वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की दोपहर तबालपुर गांव पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगाकर प्रदर्शन किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष एकत्रित थे। दोनों ओर जाम लगा हुआ था। जबकि सड़क पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.