Agra News: शतरंज से सेवा का संदेश, बच्चों ने जुटाई मदद
आगरा, जुलाई 26 -- Agra News: शहर के युवाओं और स्कूली बच्चों ने सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की। सदर स्थित रमन्ना गार्डन में इंटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट संस्था की ओर से आयोजित 'चैरिटी चेस 2.0' में प्रतिभा के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से फ्रिज सहित जरूरत का अन्य सामान एकत्र किया गया। यह सामग्री 5 अगस्त को वृंदावन में जरूरतमंद और दृष्टिबाधित बच्चों को भेंट की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित बच्चों की सहायता के साथ उनमें खुशियां बांटना रहा। टीसा स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, सेंट मार्क्स स्कूल और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में मेडिटेशन और जुम्बा सत्र भी हुए, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।आयोजन यह भी पढ़ें- चैरिटी चेज 2.0 से स्वास्थ्य और समाजसेवा का दिया संदेश में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.