Agra News: वैवाहिक सीजन में मजबूत की जाए सुरक्षा व्यवस्था
आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: उ.प्र. वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल से मुलाकात कर वैवाहिक सीजन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मांग पत्र सौंपा। कहा कि वैवाहिक सीजन के दौरान फतेहाबाद रोड, पश्चिमपुरी, सिकंदरा, शाहगंज और जयपुर हाउस जैसे क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मांग की कि रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था बढ़ाई जाए। केटरिंग, डेकोरेशन एवं अन्य सामग्री के मालवाहक वाहनों के लिए पास की व्यवस्था हो, ताकि अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। वैवाहिक आयोजन स्थलों के आसपास रात्रिकालीन गश्त एवं निगरानी बढ़ाई जाए, जिससे मेहमानों के वाहनों और कीमती सामान की चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। सुझाव दिया कि वैवाहिक सीजन शुरू होने से पहले स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.