आगरा, अगस्त 12 -- Agra News: सिकंदरा क्षेत्र में स्कूल वैन चालक की कथित लापरवाही से छह साल की छात्रा चलती वैन से गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गई। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा की मां रीना यादव निवासी ककरैठा ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। रीना यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर के जरिए बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी सिकंदरा स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। कक्षा एक की छात्रा है। घटना 14 जुलाई की है। आरोप है कि स्कूल से घर लौटते समय वैन चालक विनोद परिहार ने वाहन का दरवाजा बंद नहीं किया। खुले दरवाजे के कारण चलती हुई वैन से बच्ची सड़क पर गिर गई। वह घायल हो गई। जिसके सिर में चोट लग गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चला। रीना यादव ने चालक पर अधिक कमाई के लालच में बच्चों की सु...