Agra News: वेतन न मिलने पर श्रमिकों का हंगामा
आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: एक शू फैक्ट्री में कम वेतन देने, पीएफ-ईएसआई और ओवरटाइम का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सैकड़ों श्रमिकों ने माल रोड स्थित लेबर कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में पहुंचे श्रमिकों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, टेढ़ी बगिया स्थित शू कंपनी में अग्निशमन सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप भी लगाया गया। लेबर कमिश्नर ने दोनों मामलों की एक सप्ताह में जांच कराने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एरियर-बोनस के लिए नगर आयुक्त से की वार्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.