Agra News: वीडियो बनाने से रोका तो मामी-भांजी को पीटा
आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: थाना जगदीशपुरा के विलासगंज में घर के अंदर वीडियो बनाने का विरोध करने पर मामा-भांजी से मारपीट की गई। विलासगंज निवासी रामकिशन ने बताया कि 21 अक्तूबर की रात 12:10 बजे उनकी भांजी सुनेना घर में बैठकर खाना खा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी जयचंद उनके घर की वीडियो बनाने के उद्देश्य से आया। विरोध पर जयचंद, उसके बेटे, बेटी और पत्नी ने पीड़ित व उनकी भांजी से मारपीट कर दी। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मोबाइल से वीडियो बनाने के विरोध पर मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.