Agra News: विषाक्त से गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी, भर्ती
आगरा, जुलाई 16 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र के मामों गांव की एक महिला की विषाक्त के सेवन से हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामों निवासी अतर सिंह की मानें तो उसकी पत्नी 30 वर्षीय संतोषी ने गुरुवार की दोपहर गृह क्लेश के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो वह तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में तैनात डा. अंकित यादव ने बताया कि महिला का उपचार जारी है। उसकी हालत में सुधार है, चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.