आगरा, अक्टूबर 30 -- Agra News: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और एफवाईयूपी के तहत संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर, एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी अब पांच नवंबर तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित महावद्यिालयों और विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय: बीएड चौथे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थ विवि ने आवेदन की तिथि बढ़ा...